JSSC CGL Recruitment 2022 

 JSSC CGL Recruitment 2022:  झारखंड में JSSC ने CGL (Combined Graduate Level Exam) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कुल 956 पदों (JSSC CGL Recruitment 2022) पर भर्ती करेगा. यह नोटिफिकेशन झारखंड जनरल ग्रेजुएट लेवल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) के तहत शुरू किए गए रिक्रूटमेंट अभियान से संबंधित है.

इच्‍छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिये 15 जनवरी, 2022 से ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 फरवरी, 2022 है. 16 फरवरी तक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जाएगा, जबकि 18 फरवरी तक फोटो और साइन अपलोड कर आवेदन का प्रिंट आउट ले सकते हैं. 

JSSC CGL Recruitment 2022: वैकेंसी का डिटेल्स

असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर: 384

कनीय सचिवालय सहायक: 322

ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर: 245

प्लानिंग असिस्टेंट: 5


JSSC CGL Recruitment 2022: जरूरी योग्‍यता

आयोग में आवेदन प्राप्त होने की लास्ट डेट तक ग्रेजुएट या समकक्ष पास होना जरूरी है. 

JSSC CGL Recruitment 2022: महत्वपूर्ण डेट्स

ऑनलाइन एप्लिकेशन की प्रारंभिक तिथि: 15 जनवरी, 2022

ऑनलाइन एप्लिकेशन जमा करने की अंतिम तिथि: 14 फरवरी, 2022

एप्लिकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि - 16 फरवरी, 2022

फोटो और साइन अपलोड करने की अंतिम तिथि - 18 फरवरी, 2022

एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार की तिथि: 19 फरवरी 2022 सुबह 11:00 बजे से 21 फरवरी 2022

JSSC CGL Recruitment 2022: एप्लिकेशन फीस

कैंडिडेट्स को एप्लिकेशन फीस के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं SC और ST कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 250 रुपये फीस देनी होगी. 


यहां देखे नोटिफिकेशन