30 september 2021 current affairs in hindi

 30 September 2021 Current Affairs: नमस्कार दोस्तों आप सभी का नौकरी चौपाल में स्वागत है दोस्तों आप सभी को पता होगा की सभी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स ( 30 September 2021 Current Affairs )से प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए मे आप सभी के लिए प्रतिदिन करंट अफेयर्स ( Current Affairs )के महत्वपूर्ण प्रश्नों को आप सभी के लिए ले कर आता हूँ जो परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं. तो आप सभी जरुर इन सभी करंट अफेयर्स ( 30 September 2021 Current Affairs in hindi ) के प्रश्नों को यद् कर लें ताकि एग्जाम में आपको परेशानी नहीं हो और आप सभी प्रश्नों को सही कर के आएं.


1. किस राज्य के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

a. दिल्ली

b. पंजाब

c. बिहार

d. गुजरात


1. b. पंजाब

पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. एक बार फिर पंजाब कांग्रेस में बवाल हुआ है. नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा दिया.

 

2. विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 29 सितंबर

b. 15 मार्च

c. 12 अगस्त

d. 10 अप्रैल


2. a. 29 सितंबर

विश्वभर में 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) के दिन के रूप में मनाया जाता है. हृदय मनुष्य शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. यदि हृदय अपना काम करना बंद कर दे तो व्यक्ति की मौत हो जाती है. आज के समय में लगातार नई प्रकार की बिमारियों और हमारी खराब दिनचर्या के कारण सेहत पर खराब असर पड़ रहा है, जिससे हृदय को भी काफी नुकसान पहुंचता है. 

 

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा विकसित कितने विशेष गुणों वाली फसल किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया?

a. 40

b. 25

c. 35

d. 45


 3. c. 35

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 सितंबर 2021 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा विकसित 35 विशेष गुणों वाली फसल किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया. इन किस्मों का विकास जलवायु परिवर्तन और कुपोषण की दोहरी चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से किया गया है.


4. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध को कब तक बढ़ा दिया है?

a. 15 अक्टूबर 2021

b. 10 नवंबर 2021

c. 31 दिसंबर 2021

d. 31 अक्टूबर 2021


4. d. 31 अक्टूबर 2021

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध को 31 अक्टूबर 2021 तक बढ़ा दिया है. डीजीसीए द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध अंतर्राष्ट्रीय कार्गो परिचालन व डीजीसीए द्वारा अनुमति प्राप्त उड़ानों पर लागू नहीं होगा. इससे पहले इस साल 30 सितंबर तक अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों को निलंबित करने की घोषणा की गई थी.

 30 September 2021 Current Affairs in hindi 

5. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कब तक के लिए पटाखों की बिक्री एवं आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है?

a. 01 जनवरी 2022 तक

b. 31 जनवरी 2022 तक

c. 01 मार्च 2022 तक

d. 01 सितंबर 2022 तक


5. a. 01 जनवरी 2022 तक

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी 2022 तक पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया. आदेश के मुताबिक, कई विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी का अंदेशा है और पटाखों को फोड़कर बड़े पैमाने पर जश्न मनाने लिए बड़ी संख्या में लोग जमा होंगे, जिससे न सिर्फ सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन होगा, बल्कि वायु प्रदूषण का उच्च स्तर दिल्ली में गंभीर स्वास्थ्य मसलों का कारण बनेगा.

 

6. इंग्लैंड की विश्व विजेता टीम के किस फुटबॉलर का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

a. जॉर्डन हेंडरसन

b. रोजर हंट

c. हैरी केन

d. रियो फर्डिनेंड


6. b. रोजर हंट

इंग्लैंड के विश्व विजेता फुटबॉलर रोजर हंट का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार को 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. वह लीवरपूल के दूसरे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं. वे 1964 और 1966 में लीग खिताब जीतने वाली लीवरपूल टीम का हिस्सा थे. रोजर हंट का जन्म 1938 में हुआ था. रोजर 1966 में वेस्ट जर्मनी को फाइनल में 4-2 से हराने वाली इंग्लैंड की टीम का भी हिस्सा थे. इंग्लैंड का यह इकलौता विश्व कप खिताब है.

 

7. किस राज्य सरकार ने राज्य में लगे गुटखा, पान मसाला पर लगे प्रतिबन्ध को सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है?

a. पंजाब

b. बिहार

c. झारखंड

d. हरियाणा


7. d. हरियाणा

हरियाणा में गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध 1 साल के लिए और बढ़ा दिया गया है. हरियाणा में गुटखा और पान मसाला के निर्माण भंडारण और वितरण पर एक साल तक के लिए पाबंदी रहेगी. ये आदेश राज्य के सभी जिला उपायुक्त, सभी पुलिस अधीक्षक, सभी सिविल सर्जन, सभी पदाभिहित अधिकारियों व सभी खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी को जारी किए गए हैं. अब 7 सितंबर 2021 से 7 सितंबर 2022 तक हरियाणा राज्य के किसी खाद्य उत्पाद में संघटकों के रूप में तंबाकू व निकोटिन (गुटखा, पान मसाला) के निर्माण, भंडारण और वितरण पर प्रतिबंध रहेगा.

 

8. निम्न में से किस राज्य के वन विभाग ने 26 सितंबर, 2021 को राज्य के पहले पामेटम (Palmetum) का उद्घाटन किया?

a. बिहार

b. झारखंड

c. उत्तराखंड

d. पंजाब


8. c. उत्तराखंड

उत्तराखंड वन विभाग ने 26 सितंबर, 2021 को राज्य के पहले पामेटम (Palmetum) का उद्घाटन किया. इसे नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में विकसित किया गया है. यह पामेटम उत्तर भारत में सबसे बड़ा है, जिसमें ताड़ (palm) की 110 प्रजातियां शामिल हैं. यह तीन एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया गया है. 


आशा करता हूँ करंट अफेयर्स ( 30 September 2021 Current Affairs in hindi )के सभी प्रश्नों को आप यद् कर लेंगे . प्रतिदिन करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान, सरकारी नौकरी से सम्बंधित जानकारी पाने के लिए आप मेरे वेबसाइट में जरुर विजिट करें धन्यवाद!